बलिया में पुलिस ने लूट की बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। हल्दी पुलिस ने लूट की बाइक के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और 2 चाकू के साथ ही 5 हज़ार की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान बनाया है।
बता दें 26 सितम्बर को हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव निवासी अजीत कुमार ने मामला दर्ज कराया था। कि वे अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म कर शाम को गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में 3 युवक एक बाइक के साथ मुंह बांधे खड़े थे, जिन्होंने ओवरटेक कर बाइक से धक्का मारा। जिससे फरियाफी बाइक समेत गिर गया तभी अरोपी बाइक लेकर भागने लगे। पीछा करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्दी को आवश्यक निर्देश दिया। जिसके बाद जांच के लिए गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। और एक घर में चोरी की वारदात भी कबूली।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…