बलिया। हमेशा निष्किय कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उभाँव थाना पुलिस में बदलाव नहीं होने से अब पुलिस अधीक्षक पर ही लोग सवाल उठ रहे हैं। बेल्थरा रोड क्षेत्र में आपराधिक घटनाओ को रोकने में उभाँव थाने के जिम्मेदार पूरी तरह से असफल हैं। नवरात्रि में चौकसी होने के बाद भी चोरी की वारदात हुई। ऐसे में लोग पूछ रहे अब तो रिकॉर्ड भी बन गया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
बता दें चोरो का आतंक इस कदर लोगों मे दहशत पैदा कर रहा कि लोग घर दुकान छोड़कर रात में कही जाने से भी डर रहे है। मंगलवार की ही चोरों ने पुलिस को चैलेंज देते हुए नगर के दो स्थानों कुण्डैल ढाला स्थित दुर्गा पूजा पण्डाल से लगभग 7 हजार रुपये पड़े दान पेटिका और एक रेस्टोरेंट से सीसी कैमरा, डीबीआर और रूम हीटर लेकर चले गए। जिससे पुलिस की सुरक्षा देने की बातें खोखली साबित हो रही है ।
सबसे बड़ी बात यह है कि दुर्गापूजा के मद्देनजर नगर में हर जगह पुलिस ड्यूटी लगाई गई है फिर भी चोरी की घटना होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है। आज तक पूर्व में हुई वाहन और घरों में चोरी की घटना का पता लगाने में उभांव पुलिस नाकाम रही है। जिससे लोगों में पुलिस से सुरक्षा को लेकर भरोसा उठने लगा है।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…