बलिया में बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, पढ़ें भाषण की मुख्य बातें !

बलिया पहुचें प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ मंत्री ब्रजेश पाठक ने बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कई सारी बातें कहीं। रसड़ा क्षेत्र के पटना गांव में बुधवार को बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया। इसके बाद उन्होंने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती पूजन कर और फीट काटकर कालेज का उद्घाटन किया। कालेज की ओर से 51 किग्रा के माला से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कालेज की ओर से शिवेंद्र बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों व मौजूद लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन सुभासपा प्रवक्ता सुनील सिंह ने किया।

यहां पढ़ें डिप्टी सीएम के भाषण की 10 मुख्य बातें 

1- हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर बनाने का उद्देश्य और सोच यही होनी चाहिए कि गरीब जनता की कैसे मदद की जाए। यह ग्रामीणांचल में लोगों की सेवा करने के साथ पुनीत कार्य भी होगा।

2- यहां आने को लेकर मौसम से जुड़ी तमाम विषम परिस्थिति आने के बावजूद आने का निर्णय किया।

3- बाबा रामदल सूरजदेव ग्रुप रसड़ा व आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को पैरामेडिकल व स्नातक की पढ़ाई के लिए शिक्षा का मुख्य केंद्र है, इसके लिए संस्थान परिवार बधाई के पात्र हैं।

4- कोरोनाकाल में जिस तरह स्वास्थ्य महकमे ने काम किया, पूरे विश्व में भारत और खासकर यूपी उदाहरण बना।

5- गरीब परिवार को राशन देकर उनको समय से भोजन भी सुनिश्चित कराया गया। हमारी सरकार की सोच हमेशा से गरीब व जरूरतमंदों की सेवा रही है।

6- सीएचसी-पीएचसी में आने वाले प्रतिदिन के आंकड़े को देखा जाए तो 1.6 लाख से 1.80 हजार मरीज आते हैं। इसमें 10 से 12 हजार दुर्घटना का शिकार मरीज आते हैं।

7- प्रदेश की जनता से अपील की है कि ट्रैक्टर ट्राली पर यात्रा कत्तई न करें। आठ हजार मरीज गम्भीर रोग से ग्रसित ,आते हैं। पांच हजार ऑपरेशन रोजाना निःशुल्क हो रहा है।

8- सभी मरीजों को उच्च कोटि का इलाज निःशुल्क कराने की जिम्मेदारी हमारी है और उसका निर्वहन बखूबी सरकार रही है।

9- आज गुंडे माफिया या तो प्रदेश के बाहर हैं या जेल में हैं। एंटी रोमियो के जरिए मनचलों पर भी कार्रवाई की जा रही है। नतीजा हमारी बहन-बेटी आज सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

10- मैं आपका भाई हूँ, बेटा हूँ, जब भी किसी मुसीबत में याद करेंगे, सहयोग के लिए ततपर रहूंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago