बलिया में बुधवार को आग का तांडव देखने को मिला। जहां रेवती थाना क्षेत्र के खारिका ग्राम सभा के परमानंद का डेरा स्थित गोड़ और यादव की बस्ती में आग ने कहर बरपाया। अज्ञात कारणों से लगी आग में 19 परिवारों की 30 रिहायशी झोपड़ियां और घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। इतना ही गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ।
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार अचानक बस्ती के दिलीप यादव की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगी, आग से दिलीप की झोपड़ी और झोपड़ी में बंधी भैंस के साथ पड़िया गंभीर रूप से जल गई।
पछुआ हवाओं से आग ने विकराल रूप लेते हुए नगद नारायण यादव, प्रधान गोड़, पशुपति गोड़, वकील, संतोष, बृजेश गोड़, राजू, सोनू, चंदन, जित्तू गोड़, भागीरथी देवी, प्रभावती यादव, सीता देवी, मुन्ना यादव, संतोष यादव, इंद्रजीत गोड़, मुकेश, उर्मिला देवी, दशरथ गोड़, पूजा, पिंकी गोड़ की रिहायशी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…