बलिया। बेल्थरा रोड नगर पंचायत में उचित मूल्य की दुकान पर गड़बड़ी करने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहाँ अब डीएसओ ने 3 दुकानों को निलंबित कर दिया है। निलंबित दुकानों को नजदीकी उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर अटैच कर दिया है। पुलिस की जांच में नगर पंचायत बेल्थरा रोड के अधिशासी अधिकारी और पूर्व पूर्ति निरीक्षक भी आरोपी हो सकते हैं।
FIR के बाद दुकाने निलंबित- जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने नगर पंचायत बेल्थरा रोड के उचित दर विक्रेता की 3 दुकानों को निलंबित किया है। इससे पहले शासन के निर्देश पर इन दुकानों के दुकानदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बेल्थरा रोड संजय कुमार यादव की तहरीर पर उभांव थाने में FIR की गई थी।
कार्ड धारकों के लिए वैल्पिक व्यवस्था- जिला पूर्ति अधिकारी यादव ने निलबिंत दुकानों के राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण की सुविधा के लिए अब नजदीकी उचित दर विक्रेताओं की दुकानों को अटैच कर दिया है। आपूर्ति निरीक्षक दिलीप सिंह के मुताबिक बृजकिशोर की दुकान उचित दर विक्रेता सुनीता देवी कुंडेल नियामत अली, गोरख की दुकान उचित दर विक्रेता राजमुनि देवी नगर पंचायत बेल्थरा रोड और अनिता की दुकान उचित दर विक्रेता इनामुल हक ग्राम बिठूआ में संबद्ध कर दी गई है।
वहीं दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ईओ नगर पंचायत बेल्थरा रोड बृजेश कुमार गुप्ता और पूर्व पूर्ति निरीक्षक श्याम नाथ को भी दोषी माना गया है। और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। चूंकि इस प्रक्रिया में पुलिस की विवेचना में ये दोनो अधिकारी साजिश किए जाने के आरोपी बन सकते है। अब देखना है मुकदमे के विवेचक साक्ष्यो के आधार पर क्या कार्रवाई करते हैं।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…