Categories: बलिया

बलियाः माल खाना और कोतवाली प्रभारी पर कार्रवाई के आदेश, ये है मामला

बलिया कोर्ट ने कोतवाली थानाध्यक्ष व प्रभारी माल खाना कोतवाली के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करके विधि अनुसार दंडित कर न्यायालय में 7 सितंबर 2022 को आख्या न्यायालय में प्रेषित करने का आदेश पुलिस अधीक्षक बलिया को दिया है।

न्यायालय विशेष न्यायाधीश (ई सी एक्ट) अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलिया न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा की अदालत ने साल 2008 के विद्युत तार व ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में यह आदेश दिया है। इस मामले में 17 अगस्त 2022 को न्यायालय में गवाह साक्ष्य के लिए उपस्थित हुआ।

उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट को 10 हजार के बंधपत्र पर निरस्त कर साक्षी को रिहा करते हुए उसके बाद उसका साक्ष्य अंकित किया गया लेकिन थाना कोतवाली के द्वारा न्यायालय के समक्ष सबूत पेश नहीं करने से गवाह का साक्ष्य पूर नहीं हुआ। जिस पर कोर्ट ने एसपी को न्यायालय के समक्ष माल मुकदमाती प्रस्तुत न किए जाने के कारण उसके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करके विधि अनुसार दंडित कर अपनी आख्या एक माह में प्रेषित करना सुनिश्चित करने और माल मुकदमाती को न्यायालय के समक्ष पेश करने के आदेश दिए थे लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने फिर एसपी को आदेशित किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago