बलिया में चोरों के हौंसले बुलंद है। आए दिन चोर घरों को अपना निशाना बनाते हैं, लाखों का सामान चोरी कर ले जाते हैं। इससे जिलेवासी दहशत में है। ताजा मामला उभांव क्षेत्र से सामने आया जहां लगातार दूसरे दिन भी चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया।
घटना उभांव के विडहरा गांव की है। जहां चोर घर के पीछे लगी खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी- बक्से में रखे हुए चार लाख के आभूषण ले उड़े। बता दें कि एक दिन पहले भी क्षेत्र में चोरों ने दस लाख के आभूषणों चुराए थे।
लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना होने से इलाके के लोग खौफजदा है। गौरतलब है कि जनपद में आए दिन चोरी की घटना सामने आती हैं लेकिन अधिकतर मामलों में पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती जिससे बदमाश बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…