बलिया में आरपीएफ ने गश्त के दौरान रेलवे की संपत्ति चोरी कर बेचने वाले 3 चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से कीमती सामान, 2 मोबाइल और एक ई-रिक्शा बरामद हुआ है। हालांकि एक चोर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। बता दें रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक लल्लन चौधरी और एसआई जैनेंद्र मिश्रा टीम के साथ स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे।
ऐसे हुआ चोरी का खुलासा- दरअसल प्लेटफार्म नंबर 4 और रेलवे कॉलोनी के बीच सिग्नल विभाग के स्टोर के पीछे खड़े एक ई-रिक्शा पर कुछ लोग सामान लोड करते दिखे। टोकने पर एक युवक अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। इस दौरान जवानों ने दौड़कर 3 चोरों को पकड़ लिया। इसमें सेराज खान, इम्तियाज खान उर्फ अप्पू खान, बिट्टू निवासी बहेरी थाना कोतवाली शामिल हैं। वहीं जब ई-रिक्शा पर रखा सामान चेक किया तो उसमें सिग्नल विभाग में इस्तेमाल होने वाला 50 किलो का ट्रांसफार्मर और रेल लाइन में लगाने वाला पैंडल मिला।
जब चोरों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेलवे सिग्नल विभाग के स्टोर और पीडब्लूआई स्टोर से चोरी कर उक्त सामान बेचने ले जा रहे थे। वह आए दिन विभिन्न स्टेशनों पर सामान चुराकर बेचा करते है। आरपीएफ ने रेल संपत्ति को चुराने के मामले में संबंधित धारा में चालान कर दिया। आरपीएफ प्रभारी अजय सिंह ने बताया अन्य स्टेशनों पर रेल संपत्ति की चोरी में इनकी संलिप्तता पर जांच हो रही है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश भी जारी है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…