सिकंदरपुर में सियासी संग्राम जारी, सुभासपा कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, ज्वाइन की भाजपा

बलिया में इन दिनों चुनावी पारा उबाल पर है। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने प्रत्याशी तमाम तरह के दांवपेंच अपना रहे हैं। इसी बीच जोड़तोड़ की राजनीति भी चरम पर है। सियासी गुटों में फूट भी देखने को मिल रही है। ऐसा ही कुछ नजारा सिकंदरपुर विधानसभा में देखने को मिला। जहां ग्राम सभा बरा पन्नो में भाजपा विधायक और नगर पंचायत के पूर्व चैयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक लोंगों ने सुभासपा की सदस्यता छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

इस दौरान शिवदास राजभर, सुरेन्द्र राजभर, हीरा राजभर, साधु राजभर, विपुल राजभर ने प्रमुख रुप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं इस मौके पर मौजूद भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय यादव ने कहा कि सर्व समाज के विकास के लिए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनानी होगी। उन्होंने भाजपा की तारीफों के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीतियों को चरितार्थ करते हुए योगी और मोदी की सरकार ने प्रदेश और देश का विकास किया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। हताश और निराश विरोधी अनाप शनाप प्रलाप कर रहे हैं। इस मौके पर राजू प्रसाद तुरैहा, कुण्डल गुप्ता, विमलेश गुप्ता, रविन्दर तुरैहा, शशि तुरैहा, अरविंद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago