Ballia News- सपा कार्यकर्ताओं ने फेफना में निकाला साइकिल मार्च

फेफना : बलिया में विधानसभा चुनाव का रंग चढ़ा हुआ है। वोटिंग से पहले प्रचार जोरों पर है। फेफना विधानसभा क्षेत्र में तो समर्थक सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव के समर्थन में साइकिल पर सवार हो गए। समर्थकों ने साइकिल मार्च निकालकर सपा के पक्ष में माहोल बनाया। इससे पहले भी सपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ हाथ में तख्ती लेकर प्रचार करते हुए नजर आए थे। बता दें जिले में 3 मार्च को वोटिंग होना है। सभी विधानसभाओं पर एक साथ 10 मार्च को मतगणना होगी।

गौरतलब है कि फेफना विधानसभा सीट पर वर्तमान में उपेंद्र तिवारी विधायक हैं। उपेंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री हैं। फेफना से समाजवादी पार्टी के संग्राम सिंह यादव तो भाजपा से एक बार फिर उपेंद्र तिवारी मैदान में है। टक्कर भी उपेंद्र तिवारी और संग्राम सिंह यादव के बीच ही मानी जा रही है। सपा और बसपा दोनों से संग्राम सिंह यादव विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर चुके हैं।वहीं वोटिंग से पहले सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही है। बीजेपी विधायक और प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी सरकार की योजनाओं के दम पर जीत का दावा कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव सत्ता पक्ष की नाकामी गिनाकर वोट हासिल करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि देखना होगा कि फेफना विधानसभा में इस बार किस पार्टी की जीत होती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago