Categories: बलिया

बलियाः 28 अपात्रों ने लिया पीएम आवास का लाभ, अब इनके खिलाफ जारी होगी आरसी

बलिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपात्र होते हुए भी पीएम आवास योजना का लाभ लिया। अब ऐसे अपात्र लाभार्थियों पर विभाग अब सख्त कार्यवाही करने की तैयारी में है। विभाग ने पहले लाभार्थियों से वसूली को लेकर बार-बार नोटिस जारी किए लेकिन लोग नहीं माने। ऐसे में विभाग ने तय किया है कि लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।

जिन लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी करने का फैसला लिया गया है उनमें 28 अपात्रों के नाम शामिल हैं। बता दें कि बीते 6 सालों में जिले में 47285 पीएम आवास का आवंटन किया गया है। साल 2020-21 के पूर्व सालों में कुल 155 लाभार्थी ऐसे मिले जिन्होंने अपात्र होते हुए भी पीएम आवास का लाभ लिया। जिसके बाद विभाग ने अपात्रों से वसूली की कार्यवाही शुरु की।

कई लोगों से वसूली की गई लेकिन 58 लाभार्थियों ने नोटिस देने के बाद भी पहली किस्त 40 हजार नहीं भरी। इसमें 31 लाभार्थियों ने बताया कि उसने पैसे का उपयोग आवास निर्माण में किया है। लेकिन 28 लाभार्थियों ऐसे हैं जिन्होंने न तो आवास का निर्माण कराया और न ही पैसे वापस किए। विभाग ने अब 28 लाभार्थियों को आरसी जारी करने की तैयारी कर ली है ताकि सरकारी पैसे की वापसी हो सके।

वहीं बलिया डीआरडीए डीएन दुबे का कहना है कि पूर्व के वर्षों में अपात्र मिले कुछ लाभार्थी बार-बार नोटिस के बावजूद धनराशि वापस नहीं कर रहे हैं। ऐसे लाभार्थियों से राजस्व विभाग के माध्यम से वसूली कराई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago