Categories: बलिया

बलिया – 25 हज़ार के इनामी आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, 10 दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से पुलिस की आंख की किरकिरी बने 25 हजार के इनामी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लिया और उसे पकड़ने में लगी पुलिस टीम देखती ही रह गई।

बता दें 4 दिसम्बर को थाना क्षेत्र के शीतल दवनी में दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर कई राउंड फायरिंग हुई थी। इससे गांव में आतंक का माहौल बन गया था। घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने गांव में स्थिति को शांत किया। हालांकि बवाल के चलते तनाव को देखते हुए गांव में अब तक पुलिस बल तैनात थी।

घटना के बाद एक पक्ष के मुकेश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष लोगों ज्ञानेंद्र सिंहव राघवेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपित राघवेंद्र सिंह को पिस्टल – कारतूस के साथ गिरफ्तार भी कर लिया था। जबकि अन्य आरोपित ज्ञानेंद्र सिंह ‘मनु फरार चल रहा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम की घोषित कर दिया था। जिसके बाद उसके धरपकड़ को लेकर काफी चर्चाएं होने लगी थी ज्ञानेंद्र सिंह को पकड़ने के लिये पुलिस टीम जोर-शोर से जुटी थी। इस बीच, पुलिस को छकाते हुए आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago