Categories: बलिया

दादर से बलिया और गोरखपुर आने-जाने में होगी आसानी, रेलवे ने 4 ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

बलिया। उत्तरप्रदेश से महाराष्ट्र जाने और महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बेहतर व्यवस्था की हैं। रेलवे ने 4 ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे दादर से बलिया और गोरखपुर आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही 01025/01026 दादर – बलिया – दादर विशेष गाड़ी के संचालन अवधि का विस्तार 7 फेरों के लिए कर दिया है। इतना ही 01027/01028 दादर – गोरखपुर – दादर विशेष गाड़ी के संचालन अवधि का विस्तार 9 फेरों के लिए किया जाएगा। इन गाड़ियों का मार्ग, समय और रैक संरचना पहले की तरह रहेगी।

इन 4 ट्रेनों के बढ़ाए फेरे –

01025 दादर – बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 से 30 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 7 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जाएगी। 01026 बलिया – दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 7 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जाएगी।

01027 दादर – गोरखपुर विशेष गाड़ी 17 से 31 दिसंबर तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को 9 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जाएगी। 01028 गोरखपुर – दादर विशेष गाड़ी 19 दिसंबर से 2 जनवरी 2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को 9 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago