बलिया- आवास के नाम पर 25 हजार घूस, बिफर पड़े मंत्री, दिया मुकदमा दर्ज करने का निर्देश !

रतसर डेस्क : राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी द्वारा गड़वार क्षेत्र के सिकटौटी (चाफी) गांव में जन चौपाल के दौरान अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि शिकायत है कि योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नही पहुंचाया जा रहा है। हर हाल में एक सप्ताह के अन्दर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाए।

राज्यमन्त्री शनिवार को “आपकी सरकार, जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव-गांव, घर-घर पदयात्रा के क्रम में कोड़रा, एकडेरवा,कोठियां,अरईपुर, तपनी, जगदेवपुर, मसहां गांव में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। देर शाम सिकटौटी गांव स्थित चाफी पुरवा के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जन चौपाल में पात्र लोगों को शौचालय, आवास तथा पेंशन न बनने की शिकायत पर सम्बन्धित अधिकारियों की फटकार लगाई।

कहा कि सरकार की जनकल्याण कारी योजनाएं प्रत्येक पात्रों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। चौपाल में चकरोड निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया तो मौके पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को तलब किया। चौपाल में लेखपाल के अनुपस्थित रहने पर दो दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण लेकर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं गांव की ही महिला संगीता देवी एवं कुन्ती देवी ने आवास के नाम पर पच्चीस हजार रुपए तथा शौचालय निर्माण में दो हजार रुपए बिचौलिए को देने की बात कही।

महिलाओं ने बताया कि हम लोगों ने ब्याज पर कर्ज लेकर गांव के ही एक व्यक्ति आवास के लिए पैसे दिए थे। आज तक न आवास ही मिला और न ही पैसा लौटाया गया। इस पर मन्त्री बिफर पड़े और तत्काल थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर सम्बन्धित व्यक्ति को जेल भेजने का निर्देश दिया। कुछ पात्र महिलाओं के आवास की सूची में जांच के नाम पर आवास कटने की बात कही। इस पर मन्त्री ने जांच अधिकारी के उपर ही एडीपीआरओ से जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा।

वोटर लिस्ट में नाम कटने का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया। इस पर सम्बन्धित अधिकारियों से जांच कर वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। सफाई कर्मियों को गांव में न आने की शिकायत पर एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट तलब करने निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोल्डन कार्ड एवं समुचित स्वास्थ्य सेवाओं पर ग्रामीणों ने संतोष जाहिर किया। इस पर मन्त्री ने सीएचसी प्रभारी की तारीफ करते हुए सराहना की।

भाजपा उपाध्यक्ष उपेन्द्र पाण्डेय द्वारा नहर में टेल तक पानी न पहुंचने का मुद्दा उठाया। इस पर नहर विभाग के एई ने 24 घंटे के अन्दर नहर में पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जन चौपाल में टुनटुन उपाध्याय, पिन्टू पाठक, डा० मदन राजभर,उमेश सिंह, कृपाशंकर तिवारी, मनोज पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, राजेन्द्र तिवारी मौजुद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago