सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा- सेंट जेवियर स्कूल में कार्यक्रम चला किया गया लोगो को जागरूक

बिल्थरारोड  डेस्क : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष, 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय किया है। सड़क सुरक्षा माह 2021 अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आम-जन मानस को यातायात नियमों के प्रति अधिकाधिक जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 18 जनवरी से 17 फरवरी एक माह तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा।

इसी के तहत बेल्थारा रोड के सेंट जेवियर स्कूल पिपरौली बड़ा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अनुष्का बर्नवाल द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम में ड्राइवरों को सुरक्षा से सम्बंधित बातों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कभी भी नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना के दौरान हल्की फुल्की चोट आने पर उसके प्राथमिक उपचार करने के भी उपाय बताएं।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर जे आर मिश्रा ने कहा कि ड्राइवरों को हमेशा इस बात का ध्यान होना चाहिए कि वह देश के भविष्य को लेकर यात्रा कर रहे हैं तथा यह उन्हीं के बच्चे हैं। स्कूल की तरफ से मुख्य अतिथि को मोमेंटो तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

तथा जोहा आसिफ ,सतेंद्र शुक्ला, रिद्धिमा,भूमिका ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बारे में ड्राइवरों को सुरक्षा के बारे में बताया इस मौके पर विजय बस इन्चार्ज, अंजनी ठाकुर,रविन्द्र यादव,कन्हैया,भीम शुक्ला,नागेन्द्र यादव,हीरा यादव आदि ड्राइवर मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

18 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago