कौमी एकता की मिसाल कायम करता बलिया का ‘सहभोज कार्यक्रम’

रसड़ा डेस्क : बलिया में  कौमी एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली है. यहां के रसड़ा इलाके में एक बेहद खास समारोह आयोजित किया गया. नाथ बाबा मठ के मठाधीश कौशलेंद्र गिरी ने रविवार को सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया. इस समारोह में हिंदू , मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदाय के लोग को आमंत्रित किया गया था.

जहाँ सबने एक साथ मिलकर नाथ बाबा मठ पर भोजन ग्रहण कर एकता की मिसाल कायम की. रसड़ा के श्रीनाथ मठ में रविवार काे मकर संक्रांति उत्सव के उपलक्ष्य पर सामाजिक समरसता सहभाेज कार्यक्रम का आयाेजन किया गया. इसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता, हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ ही आरएसएस के लाेग माैजूद रहे.

कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता महंत काैशलेन्द्र गिरि रहे.  मठाधीश कौशलेंद्र गिरी ने बताया कि आज कुछ लोग समाज में जाति कुरीतियों को लेकर भेदभाव करते हुए आपस में लड़ाने का कार्य करते हैं. हम समस्त भारतवासी एक ही माता के संतान हैं, लेकिन हम उसको समझ नहीं पाते और आपस में मर मिटने को तैयार हो जाते हैं.

उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि हम एक देश और एक माता की संतान हैं. उसके बाद ही हमें जाति-धर्म सिखाया जाता है. हम अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हर समय एक रहें और एकता का परिचय दें, इसलिए आज सहभोज कार्यक्रम रखा गया. सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, इसके लिए वे सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 hours ago