बलिया डेस्क : सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बूथ स्तर पर भी होने वाले कार्यक्रमों, सूचनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद लेने की योजना बनाई है। इसके तहत कई जिलों में सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गए है, जो सोशल मीडिया से जुड़ा कार्य देखेंगे। साथ ही प्रत्येक बूथ पर एक सोशल मीडिया का ग्रुप भी बनाया जाएगा।
रविवार को AIMIM ने अपने सोशल मीडिया प्रभारी की दूसरी सूची जारी की है जिसमें बलिया का सोशल मीडिया प्रभारी आबान हसन को बनाया है। बेल्थारा रोड के ग्राम फरसाटार के रहने वाले आबान हसन ने पिछले साल ही पार्टी की सदस्यता ली है। पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले आबान को बलिया AIMIM का काफी सक्रिय सदस्य माना जाता है।
इसी को देखते हुए पार्टी ने सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीँ सोशल मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए आबान हसन ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वे निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवादी हूं प्रदेश की इकाईयों का जिन्होंने मुझे चुना है। मुझे जो काम करने का अवसर दिया है इसके लिए प्रदेश की सभी इकाइयों को धन्यवाद देता हूं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…