बलिया डेस्क : योगी सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने रविवार को कहा कि भारत माता की जय व वन्देमातरम बोलने वाले मुसलमानों का ही भारत में सम्मान रहेगा। वहीँ उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्लामिक आतंकवादी करार देते हुए कहा है कि ममता बनर्जी को चुनाव के बाद बंग्लादेश में शरण लेना पड़ेगा ।
बता दें की संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ला ने रविवार को मकर सक्रांति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था । इससे इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है । उन्होंने दावा किया है कि ममता बनर्जी का भारतीयता में कोई विश्वास नही है । वह इस्लामिक आतंकवादी हैं । उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने व मंदिरों को तोड़ने का कार्य किया है । वह बंग्लादेश के इशारे पर चल रही हैं ।
उन्होंने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की बुरी तरह से पराजय होगी तथा चुनाव के बाद उन्हें बंग्लादेश में शरण लेना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि भारत माता की जय व वन्देमातरम बोलने वाले मुसलमानों का ही भारत में सम्मान रहेगा । उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जिनके दिल में बंग्लादेश व पाकिस्तान होगा , उनका कत्तई सम्मान नही रहेगा ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…