Categories: Uncategorized

बलिया- सीएचसी सोनबरसा में 24 घण्टे इमरजेंसी सेवा शुरू

बलिया डेस्क: सीएचसी सोनबरसा में 24 घण्टे इमरजेंसी सेवा शुरू हो गई है। गुरुवार को सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त व सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इमरजेंसी सेवा का निरीक्षण किया। फिलहाल इमरजेंसी सेवा में एनेलाइजर, ऑक्सीजन व अन्य प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध हो गयी हैं। ईसीजी मशीन व कुछ अन्य जरूरी उपकरण भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। सीएचसी में इमरजेंसी सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।

सांसद की पहल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम इसकी तैयारी में पहले से ही जुट गयी थी। इमरजेंसी सेवा का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद ने बहुत कम समय में ही सेवा शुरू करने पर सीएमओ व सीएचसी के चिकित्सकों को बधाई दी। सांसद ने बताया कि 24 घण्टे इमरजेंसी सेवा शुरू होने से गम्भीर रोगियों का इलाज इस अस्पताल पर शुरू हो जायेगा तथा उनकी जान बचाई जा सकती है। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही सभी जरूरी स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करा दिया जायेगा।

सतीश

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago