बलिया में फेसबुक पोस्ट पर कमेंट को लेकर चली गोली, भाजपा नेता समेत दो घायल !

रसड़ा डेस्क :  कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत संवरा चट्टी पर गुरुवार की शाम विवाद में गोली व ईट पत्थर चलने से भाजपा नेता समेत दो लोग घायल हो गए। जिनका उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

बताया जाता है कि फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करने के विवाद में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने युवक पर असलहे के बट से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। प्रतिक्रिया स्वरूप दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोपित के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान छत से की गई फायरिंग में एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव में भाजपा नेता भूपेंद्र नाथ सिंह ने फेसबुक पर कुछ पोस्ट किया था। उस पर गांव के ही रहने वाले गैर जनपद में तैनात कांस्टेबल तैनात बंटी सिंह ने कमेंट कर दिया। गुरुवार देर शाम गांव की चट्टी पर इसे लेकर भूपेंद्र का बंटी से विवाद हो गया। दोनों के बीच पहले बहस व फिर गाली-गलौज और इसके बाद हाथापाई हो गयी।

आरोप है कि बंटी ने असलहे के बट से भूपेंद्र पर हमला कर दिया। जानकारी होते ही भूपेंद्र के समर्थक बंटी के घर पर चढ़ गये। उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान बंटी ने छत से फायरिंग कर दी। बांह में गोली लगने से 38 वर्षीय संजीव सिंह घायल हो गये। पूरे घटनाक्रम से गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने घायल भूपेंद्र व संजीव को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पर एएसपी संजय यादव पहुंच गये। पुलिस ने आरोपित कांस्टेबल समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago