Categories: बलिया

बलिया जिले के विभिन्न ब्लाक पर पंचायत चुनाव के लिए बिके 2278 नामांकन पत्र

बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव के नामांकन की तारीखों के ऐलान के साथ प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयरियां शुरु कर दी हैं इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों में प्रधान पद के लिए 1175, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 858 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 245 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यानि कुल 2278 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

इस दौरान विकास खंड कार्यालय परिसरों में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ से गहमागहमी का माहौल रहा। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने बकायदा रिटर्निंग आफिसर की तैनाती के साथ-साथ किसी अनहोनी के लिहाज से पुलिस की तैनाती भी कर रखी थी।

हल्दी विकास खंड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय में पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 40 फार्म प्रत्याशियों ने खरीदा। इसमें विभिन्न पदों के छह आरक्षित उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा। संभावित उम्मीदवारों ने नामांकन में लगने वाले आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी भी प्राप्त की। एडीओ पंचायत शशिभूषण दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 24, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 16 फार्मो का बिक्री हुआ। बताया कि आरओ प्रदीप कुमार के देखरेख में फार्म बिक्री किया जा रहा है।

सीयर ब्लाक परिसर में भी आवेदन पत्र की बिक्री बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। पंचायत चुनाव में दावेदारी के लिए आवेदन पत्र के लिए सम्भावित उम्मीदवारों के द्वारा खरीदारी की गई। सीयर ब्लाक परिसर में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए आवेदन पत्र की बिक्री की गई।

वरिष्ठ लिपिक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के लिए 180 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 02 आवेदन पत्र की बिक्री हुई। उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य के आवेदन पत्र के बिक्री के बारे में सहायक विकास अधिकारी अनिलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 96 आवेदन पत्रों की बिक्री हुई। एडीओ पंचायत चौथी राम के अनुसार चिलकहर विकास खंड में बृहस्पतिवार के दिन ग्राम प्रधान पद के 102 फार्म क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 78 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।

 

 

सतीश

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago