Categories: बलिया

बलिया- ATM कार्ड बदलकर खाते से निकाले 20 हजार, आरोपियों की तलाश में पुलिस

बलिया में धोखाधड़ी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। जहां अब एटीएम से पैसा निकालते वक्त सावधानी बरतें नहीं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। क्योंकि एटीएम में खड़ा दूसरा व्यक्ति पासवर्ड देखने के बाद कार्ड बदल कर खाते से पैसा निकाल सकता है। ऐसा ही मामला मुबारकपुर गांव में सामने आया है। जहाँ रवि गुप्ता नाम के एक शख्स के साथ धोखाधड़ी हो गई।

दअरसल रवि शनिवार की शाम माल्देपुर मोड़ के पास एसबीआई के एटीएम से पैसा निकाल रहे थे। पीछे दो तीन युवक आकर खड़े हो गए। एक युवक उन्हें बातों में फंसाने लगा। उसने मशीन से एटीएम कार्ड निकालकर पोछने के बाद लगा दिया। इसके बाद भी एरर आने पर कार्ड निकालकर देखने पर रवि के होश उड़ गए। कार्ड उसका नहीं था। इस बीच तीनों युवक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में बैठ चुके थे। वह सभी फेफना की तरफ तेजी से निकल गए। रवि ने कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना के बाद रवि एसबीआई कस्टमर केयर में फोन कर कार्ड बंद कराने की कोशिश करने लगे, तब तक उनके एकाउंट से 20 हजार रुपये कट गए। हालांकि फरियादी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago