Categories: बलिया

बलिया- कटान से हालात भयावह, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दिया आश्वासन

बलिया के बैरिया में गोपालनगर टाडी गांव के पास सरयू नदी का कटान परेशानी बनते जा रहा है, लगातार हो रहा कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में रविवार को मौके की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के सहायक अभियंता श्रमिकों के साथ पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन नदी भयावह हालात उत्पन्न करते जा रही है। जिससे सभी लोग सहमे हुए है।

बता दें गांव के पास चार करोड़ की लागत से 800 मीटर लंबाई में कटानरोधी कार्य कराया गया है, लेकिन कटानरोधी कार्य का बड़ा हिस्सा नदी कटान में चला गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। तटवर्ती लोग अपना आशियाना उजाड़ कर कहीं अन्यत्र जाना चाहते हैं, लेकिन उनके सामने जमीन की समस्या है।

हालांकि सहायक अभियंता अमृतलाल का कहना है कि सरयू कटान काफी गहराई से शुरू हुआ है। इस वजह से कुछ कार्य कटान में गिर गए हैं। इसके बावजूद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। आबादी को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। हालांकि अब देखना है कि प्रशासन प्रभावितों की कितनी मदद कर पाता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago