Categories: बलिया

राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बलिया के 237 छात्रों का चयन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। इसमें बलिया के 237 छात्रों का चयन हुआ है। अब इन छात्रों को 9वीं-12वीं तक की पढ़ाई के लिए 4 सालों तक 1000 प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति दी जाएगी।

बता दें कि राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-2023 में उत्तरप्रदेश के कुल 27 हजार 352 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें यूपी के 8152 बच्चे पास हुए, इसमें बलिया के 237 बच्चे भी शामिल हैं।
परीक्षा में संदीप कुमार प्रजापति ने पहला और रोहित कुमार प्रजापति ने दूसरी रैंक हासिल की है। अमनी तीसरे, निधी चौथे, खुशबू पांचवे, निखिल छठे, विकास कुमार प्रजापति सातवें, आदित्य कुमार ओझा आठवें, अनुराग नौवें और अंचल 10 स्थान पर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के कम्पोजिट विद्यालय पुरास के चार बच्चे शामिल है। इन चार बच्चों में नेहा पुत्री सुधीर कुमार साहनी का रैंक 43वां है, विकास यादव पुत्र जयनाथ यादव का 45वां, पंकज कुमार पुत्र धनंजय विन्द का 47वां तथा शैलेष पुत्र सुभाष का 48वीं रैंक है।
वहीं बच्चों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों के साथ ही स्कूल प्रबंधन में भी खुशी का माहौल है। कम्पोजिट विद्यालय पुरास के शिक्षकों के मार्गदर्शन प्राप्त कर बच्चों ने सफलता हासिल की है। स्कूल के शिक्षक डॉ. आशुतोष कुमार शुक्ल, विजय शंकर मिश्र, दीनानाथ तिवारी ने बच्चों को सफल करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। शिक्षक डॉ. आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले बच्चों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जिसके जरिये उन्हें तैयारी के लिए लर्निंग मैटेरियल उपलब्ध कराया जाता था। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीराम चौबे, एसपी सिंह, जितेंद्र कुमार, त्रिवेणी यादव, किशन तिवारी, सुमन तिवारी शिक्षक व विद्यालय स्टाफ ने छात्रों की उपलब्धि पर खुशी हासिल की है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago