बलिया में 2 सफाईकर्मी सस्पेंड, विभाग में हड़कंप!

बलिया में लापरवाही बरतने पर 2 सफाईकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। डयूटी लगाने के बाद भी नदारत रहने पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के रोस्टर में ड्यूटी लगने के बावजूद बिना बताये 4 और 5 जुलाई को अनुपस्थित रहने पर दो सफाईकर्मियों को निलम्बित किया। साथ ही गड़वार ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। और प्रकरण की जांच के लिए हनुमानगंज के एडीओ पंचायत को नामित किया है।

जानकारी के मुताबिक दुबहड़ ब्लॉक के शिवपुर दीयर सोमाली में तैनात सफाई कर्मचारी अवधेश यादव और संजय कुमार सिंह को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के निर्धारित रोस्टर के तहत ड्यूटी लगाई गयी थी। लेकिन बिना किसी सूचना के दोनों सफाई कर्मचारी सोमवार यानि यानि 4 जुलाई और मंगलवार यानि 5 जुलाई को निर्धारित रोस्टर पर साफ-सफाई नहीं करने पहुंचे। दोनों ने अधिकारियों को इसकी कोई वजह भी नहीं बताई है। ऐसे में डीपीआरओ ने कर्मचारी आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने, पद के दायित्वों का निर्वहन न करने आदि के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की।

डीपीआरओ ने निलंबित करने के साथ ही गड़वार ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय से सम्बद्ध भी कर दिया है। वहीं गड़वार ब्लॉक के पक्काकोट पंचायत में तैनात सफाईकर्मी ऋषिकेश वर्मा को मुरलीछपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनबरसा और हनुमानगंज ब्लॉक के तिखमपुर में तैनात साफाईकर्मी सोनी देवी को सीयर ब्लॉक के तिरनई खुर्द पंचायत के लिए स्थानांतरित कर दिया है। वहीं डीपीआरओ के सख्त रूख से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago