Categories: बलिया

बलिया में पहली किस्त लेकर भी 445 लाभार्थियों ने नहीं बनाया आवास, प्रशासन देगा आखिरी नोटिस

बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि लेने के बाद भी आवास नहीं बनाने वालों पर अब प्रशासन सख़्त रुख अपनाने जा रहा है। जिन्हें अब प्रशासन आखिरी नोटिस देने की तैयारी में है। जबकि इससे पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। बता दें साल 2021-22 में आवंटित 8567 पीएम आवास के सापेक्ष अभी भी 445 आवास अधूरे है। और अब विभाग इन लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा है।

अब भी नहीं बने 445 आवास- दरअसल 2021-22 में पीएम आवास का लक्ष्य देर से मिलने के कारण आवंटन का कार्य भी देरी से हुआ। जिले के लिए कुल 8637 आवास का लक्ष्य शासन की ओर से मिला। इसके सापेक्ष कुल 8567 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई। इसके अलावा 8251 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की गई। 8122 बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि 445 आवासों का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

लाभार्थियों को प्रशासन देगा आखिरी नोटिस- अधिकारियों की मानें तो अधूरा आवास वाले लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी है लेकिन अभी तक दूसरी किस्त की मांग नहीं हुई है। इस जिसको लेकर डीआरडीए के पीडी डीएन दुबे ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने पहली किस्त का उपयोग नहीं किया है उनकी सूची तैयार की गई है। उन्हें आखिरी नोटिस दिया जाएगा।और उसके बाद भी आवास नहीं बनाया जाता है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago