बलिया: शिक्षा विभाग में तैनात क्लर्क के साथ मारपीट मामले में 2 गिरफ्तार, एसपी ने आरोपी से कान पकड़वाए!

बलिया डेस्क : बीते दिनों शिक्षा विभाग में तैनात दलित सीनियर क्लर्क के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को लेकर आज पुलिस अधीक्षक  डॉ विपिन टाडा ने ने प्रेस कांफ्रेंस की।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आरोपी प्रबन्धक को जमकर फटकार लगाते हुए कान पकड़ने को भी कहा। मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक टाडा ने बताया कि रसड़ा के ज़करिया गांव स्थित राम देव इंटर कॉलेज के प्रबंधक को निरीक्षक कार्यालय के सीनियर क्लर्क अनुरुद्ध आर्या के साथ मारपीट, धमकाना व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेज दिया है।  प्रबंधक राकेश सिंह व पांच अज्ञात के खिलाफ एस सी/ एस टी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें की कलर्क से मारपीट विडियो भी सामने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि राकेश सिंह अपने साथियों के साथ ज़िला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचता है और वहां रखी मेज पर बैठ जाता है। इसके बाद वह सीनियर क्लर्क आर्या पर बरसने लगता है और थोड़ी देर बाद ही उनकी लात-घूसों से पिटाई शुरु कर देता है।

वहीँ इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारी काफ़ी गुस्से में थे और कार्यालय के कर्मचारी तो कार्यालय के कैंपस में धरने पर बैठ गए थे। इन लोगों की मांग थी कि सीनियर क्लर्क आर्या पर हमला करने वाले राकेश सिंह को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago