Categories: बलिया

बलियाः 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर 3 महीने तक दुष्कर्म करता रहा, आरोपी तांंत्रिक गिरफ्तार

बलिया में बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। बेटियों के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हत्या, बलात्कार जैसे मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला रेवती से सामने आया जहां 17 वर्षीय लड़की को कथित रुप से अगवा कर उसका रेप किया गया। इस घटना को अंजाम देना वाला एक तांत्रिक बताया जा रहा है।

ABP न्यूज के मुताबिक पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय किशोरी रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। जिसका अपहरण जून माह में तांत्रिक अभिजीत उपाध्याय उर्फ जोग बाबा ने अपहरण कर लिया था। किशोरी ने बताया कि वह वह प्रेतात्मा से मुक्ति के लिए तांत्रिक से मिली थी और तांत्रिक उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर दिल्ली व कोटा ले गया और उसके साथ तकरीबन तीन महीने तक रेप किया।

किशोरी के गायब होने पर पिता ने तांत्रिक के विरुद्ध गत 30 जून को अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद से पुलिस को तांत्रिक जोग बाबा की तलाश थी। जिसे सोमवार को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, उसके साथ किशोरी भी थी। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में रेप व पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago