Categories: बलिया

25 सालों से जर्जर एनएच कपूरी से गंगहरा जाने वाले मार्ग का होगा कायाकल्प, मंत्री ने किया शिलान्यास

बलिया  में लगातार जनप्रतिनिधि विकासकार्यों का शिलान्यास कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी और गंगहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने जनपद के एनएच कपूरी से गंगहरा जाने वाले मार्ग का शिलान्यास किया। इस मार्ग का निमाण पूर्वांचल निधि से कार्यदाई संस्थान लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी तथा योगी का लक्ष्य है कि प्रमुख मार्गों के साथ—साथ गांवों में जाने वाले संपर्क मार्ग भी चुस्त—दुरूस्त हो। कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं आज घर—घर पहुंच रही है। आज बिचौलियों का रोल खत्म हो चुका है और जनता को सीधे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस

करीब 151.49 लागत से बनने वाले इस मार्ग की लंबाई 1.900 है। ज्ञात हो कि मार्ग लगभग 25 से 30 वर्षों से अति जर्जर की स्थिति में पड़ी हुई थी। लोग काफी ज्यादा परेशान थे। आखिरकार प्रशासन व शासन का ध्यान इस ओर गया और शिलान्यास किया गया है। मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में आसपास सटे गांवों के लोग भारी संख्या में पहुंचे हुए थे। मौके पर मुख्य रूप से हरि गोविंद चौबे , दिनेश तिवारी,विनोद पांडे, अंजनी कुमार सिंह, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह, सलील गिरी ,भैया अदालत सिंह, रामजी आदि रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago