बलिया के जिला अस्पताल को अव्यवस्थाओं ने अपना ठिकाना बना लिया है। छात्रनेताओं के लंबे आंदोलन के बाद भी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक होने का नाम नहीं ले रही। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के कमी, जांच मशीनों की उपलब्धता न होने के चलते पिछले दिनों छात्र नेताओं ने बड़ा आंदोलन किया था। छात्रनेता अनशन पर भी बैठे थे। जिसके बाद प्रभारी सीएमओ व उप जिलाधिकारी ने समझौते के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में नए चिकित्साधिकारी के रूप में डा. योगेंद्र दास की तैनाती कर दी।
इस संबंध में अनशनकारी छात्र नेता सुधाकर विक्रम सिंह, सोनू गुप्ता सहित अन्य छात्र नेताओं ने कहा है कि तीन दिनों के अंदर समझौते के अनुसार पोस्टिग और सारी स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक नहीं की गईं तो सभी छात्र अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। अब देखना होगा कि छात्रनेताओं की चेतावनी के बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा या फिर समस्या जस की तस बनी रहेगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…