बलिया के नगरा में आज बोर्ड की कक्षा 10वीं में गणित की परीक्षा थी। इस दौरान हजारों छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसी बीच चेकिंग के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 11 छात्र पकड़े गए। इस मामले में एक स्कूल प्रबंधक और उनके भाई के साथ ही पकड़े गए छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि SDM ने चेकिंग के दौरान सभी को पकड़ा। परीक्षा शुरु होने से पहले आधार और एडमिट कार्ड स्कैन कर ये मुन्ना भाई परीक्षा देने बैठे थे। आरोप है कि प्रबंधन ने इन्हें 3500 रुपये का लालच देकर बैठाया था।
परीक्षा के दौरान जब चेंकिंग की गई तो सभी आरोपी पकड़ा गए। मामला नगरा के जनता इंटर कॉलेज का है। जिन परीक्षार्थियों के स्थान पर यह परीक्षा दे रहे थे, वह सभी छात्र इंटर कॉलेज पाल चंद्रहा के छात्र थे। इस मामले में परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. उमेशचंद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने इंटर कॉलेज पालचंद्रहा के प्रबंधक भोला यादव व उनके छोटे भाई अनिल यादव के विरुद्ध धोखाधड़ी, परीक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। रबड़ी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक और भाई के गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि इस बार यूपी में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। सीएम योगी ने नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…