Categories: बलिया

बलिया में हत्या मामले में आरोपी को 7 साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना भी लगा

बलिया में हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने एक आरोपी को दोषी मानते हुए 7 साल कैद की सजा सुनाई साथ ही 10 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया। अर्थदंड न देने की स्थिति में अभियुक्त को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

दरअसल वादिनी पूनम राजभर पत्नी गुड्डू राजभर निवासी ग्राम मठिया थाना फेफना ने FIR दर्ज कराई थी कि 6 मार्च 2022 को वादिनी के ससुर अपने घर पर मौजूद थे। पड़ोसी उपेंद्र सिंह के भांजा ने पत्थर चलाया, जो उसके ससुर लोचन राजभर पुत्र स्व. दरबारी के पैर में लग गया। ससुर अभी आरोपी राजन सिंह से पूछ रहे थे कि तुरंत उपेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह आकर ससुर के गले में पड़ा गमछा कस दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया गया। अभियोजन के दौरान साक्ष्यों को पेश किया गया। अभियोजन की ओर से संजीव कुमार सिंह जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी और बचाव पक्ष की तरफ से रवि पांडेय एडवोकेट की बहस सुनने के बाद अदालत ने उपेंद्र सिंह के खिलाफ दोष पाया।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago