बलिया में दूसरे के नाम पर गणित की परीक्षा देते हुए 11 मुन्नाभाई पकड़ाए

बलिया के नगरा में आज बोर्ड की कक्षा 10वीं में गणित की परीक्षा थी। इस दौरान हजारों छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसी बीच चेकिंग के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 11 छात्र पकड़े गए। इस मामले में एक स्कूल प्रबंधक और उनके भाई के साथ ही पकड़े गए छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि SDM ने चेकिंग के दौरान सभी को पकड़ा। परीक्षा शुरु होने से पहले आधार और एडमिट कार्ड स्कैन कर ये मुन्ना भाई परीक्षा देने बैठे थे। आरोप है कि प्रबंधन ने इन्हें 3500 रुपये का लालच देकर बैठाया था।

परीक्षा के दौरान जब चेंकिंग की गई तो सभी आरोपी पकड़ा गए। मामला नगरा के जनता इंटर कॉलेज का है। जिन परीक्षार्थियों के स्थान पर यह परीक्षा दे रहे थे, वह सभी छात्र इंटर कॉलेज पाल चंद्रहा के छात्र थे। इस मामले में परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. उमेशचंद पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने इंटर कॉलेज पालचंद्रहा के प्रबंधक भोला यादव व उनके छोटे भाई अनिल यादव के विरुद्ध धोखाधड़ी, परीक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। रबड़ी देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक और भाई के गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि इस बार यूपी में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। सीएम योगी ने नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago