बलिया में एक प्राइवेट स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मिठाई खाने से 10 बच्चे बीमार हो गए. इनमें से दो बच्चियों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बच्चों ने बाल दिवस के मौके पर मिठाई खाई थी जिसके बाद अचानक उनके पेट में दर्द शुरू हो गया. इस बात की खबर जब स्कूल प्रबंधन को लगी तो उन्होंने स्कूल में डॉक्टर बुलाकर उन्हें दवा खिलाई और घर भेज दिया.
मिठाई खाने से 10 बच्चे बीमार
ये घटना फेफना थाना क्षेत्र के महर्षि अरविंद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की है. इस स्कूल में चिल्ड्रंस डे के अवसर पर बच्चों को मिठाई बांटी गई थी. इसी दौरान मिठाई खाने से कुछ बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया. जिसके बाद स्कूल में डॉक्टर को बुलाया गया और उन्हें दवाई दिलवा दी गई लेकिन बाद में जब उनकी हालत और गंभीर होने लगी तो स्कूल प्रबंधन ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया. बीमार बच्चों में से दो लड़कियों की हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.
दो बच्चों की हालत गंभीर
स्कूल प्रबंधक के मुताबिक, “स्कूल में चिल्डंस डे था. शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई दी थी जिससे 8-10 बच्चे बीमार हो गए. मैं उस वक्त स्कूल में नहीं थी, जैसे ही ये खबर मुझे लगी तो मैं तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर लाया और बच्चो को दवा दिलाई. इनमें से कुछ बच्चों को तो आराम मिल गया लेकिन दो बच्चों की हालत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले आए.”
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…