बलिया में मुर्गी फॉर्म संचालक की हत्या का खुलासा, भाजपा नेता का बेटा निकला क़ातिल !

बलिया। बेलथरा रोड के भीमपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 21 दिन बाद मुर्गी फॉर्म संचालक की हत्या का खुलासा किया। हत्या का मास्टरमाइंड भाजपा नेता का पुत्र और मृतक का भतीजा ही निकला। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, 2 की तलाश जारी है। आरोपियों से एक अवैध तमंचा व कारतूस, दो चाकू, दो बाइक, 6 मोबाइल, दो डंडा बरामद किया।

बता दे कि लखुबरा गांव निवासी चंद्रभान का 25 अक्तूबर की रात को अपने मुर्गिफार्म पर सोते समय जघन्य हत्या की कोशिश की थी। जिसकी इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी थी। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इस दौरान निर्दोष युवको को थाने लाकर पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने थाने में धरना प्रदर्शन भी किया था।

मंगलवार को 21 दिन बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मास्टरमाइंड मृतक का भतीजा गौरव चौहान उर्फ बजरंगी ही निकला। उसके पिता भाजपा के नेता हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक के चचेरे भाई ने ननिहाल में रहने वाले युवक रजनीश चौहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। फिलहाल लखुबरा गांव के विराट चौहान, गौरव चौहान, सुमित चौहान और मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के रजनीश चौहान और विनित भारती और मधुबन थाना क्षेत्र के अंकुर चौहान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मऊ जनपद के ही दो हत्यारे अभी भी फरार है।

घर के हत्यारे को ढूढने में पुलिस को लगे 21 दिन- मुर्गी फॉर्म  संचालक की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद ही रहा। लेकिन हत्या में शामिल हत्यारों तक पहुँचने में पुलिस को 21 दिन लग गए। जबकि निर्दोष युवकों को थाने लाकर पूछे जाने से नाराज ग्रामीण दबी जुबान यह कहते रहे कि पुलिस घर के मामलों की जांच करे तो मामला साफ हो जाएगा। फिर पुलिस को इतना समय लगा। कहीं इसके पीछे हत्यारों में भाजपा नेता के पुत्र का शामिल होना इस समय का कारण तो नहीं।पुराने विवाद में हत्या- चंद्रभान की हत्या के पीछे परिवारिक रंजिश रही जो पैसे के लेनदेन से शुरु हुई और जमीन बंटवारे तक मौत के खेल में बदल गयी। इस दौरान चंद्रभान की मोबाइल चोरी और उसके बीबी बच्चों के मारपीट से लेकर घर मे खड़ी भाजपा नेता की बाइक फूंकने तक की घटनाएं घट चुकी हैं। मृतक अपने मुर्गिफार्म पर अवैध रुप से बिजली जलाता था। जिसके पकड़े जाने पर विभाग ने लाखों का फाइन ठोका था। विभाग की कार्रवाई के पीछे भाजपा नेता और मृतक के चाचा का हाथ बताते थे। इन सारी घटनाओं को पकड़े जाने के बाद साजिशकर्ताओं ने कबूल किया है।

हत्या करने की धमकी की दी तहरीर- मृतक के पुत्र चंद्रमणि चौहान ने अपने चाचा सुरेंद्र चौहान और उनके दोनों पुत्रों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित तहरीर भी थाने पर देने के बाद एसओ ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago