काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड

बलिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी नेमनियर के कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही बीएसए मनिराम सिंह ने निलंबित प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश पाण्डेय को ब्लाॅक संसाधन केन्द्र पंदह से सम्बद्ध कर दिया है।

बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव कुमार गंगवार एवं जिला समन्वयक (एमडीएम) को जांच अधिकारी नामित किया है। प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र निर्गत करते हुए 15 दिनों के भीतर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निलंबन अवधि में ओम प्रकाश पाण्डेय को वित्तीय नियम के प्रावधान के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी।

निलंबित प्रधानाध्यापक पर उपस्थिति रजिस्टर पर 5 नवम्बर से छात्र उपस्थिति न लिया जाना, मिड डे मील पंजिका को 1 नवम्बर से 12 नवम्बर के मध्य न भरा जाना, विद्यालय पर कोविड-19 के तहत प्रथम चरण से चतुर्थ चरण के मध्य वितरित खाद्यान्न एवं धनराशि से संबन्धित अभिलेख विद्यालय पर न पाया जाना, विद्यालय पर शासन का टोल फ्री नंबर 18001800666 का अंकन न किया जाना और विद्यालय पर नवीन मेन्यू का अंकन न कराने का आरोप है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago