बेल्थरा रोड के नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की अध्यक्षता में मंगलवार को समस्त वार्ड के गरीब, असहाय, विधवा व जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया। इस दौरान तकरीबन 2 हजार लाभार्थियों को कम्बल का वितरण किया गया। अध्यक्ष ने ठंड से बचने के लिए बुजुर्गों ,बच्चों और महिलाओं को कंबल वितरण किया। गौरतलब है कि अध्यक्ष बीते कई सालों से यह नेक काम करते आ रहे हैं।
बेल्थरा रोड कम्बल वितरण की सूचना पर सुबह से ही लाभार्थी कम्बल पाने की आस में वहां इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। निर्धारित समय से पूर्व ही वहां भारी संख्या में लाभार्थियों की भीड़ लगी नजर आई। नगर निकाय का चुनाव को देखते हुए इस कम्बल वितरण कार्यक्रम का महत्व भी काफी बढ़ गया। अध्यक्ष ने भी लोगों से आगामी चुनाव में उन्हें पुनः अपना समर्थन देने की अपील की।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में नगर पंचायत के ईओ ब्रजेश कुमार गुप्ता, सभासद अजय जायसवाल गुड्डू, अंचल वर्मा, सुनील कुमार टिंकू, सूबेदार भाई, विक्की गुप्ता, पिक्की वर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…