बलिया में चिल्ड्रंस डे पर मिठाई खाने से 10 बच्चे हुए बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची स्कूल

बलिया में एक प्राइवेट स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मिठाई खाने से 10 बच्चे बीमार हो गए. इनमें से दो बच्चियों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बच्चों ने बाल दिवस के मौके पर मिठाई खाई थी जिसके बाद अचानक उनके पेट में दर्द शुरू हो गया. इस बात की खबर जब स्कूल प्रबंधन को लगी तो उन्होंने स्कूल में डॉक्टर बुलाकर उन्हें दवा खिलाई और घर भेज दिया.

मिठाई खाने से 10 बच्चे बीमार

ये घटना फेफना थाना क्षेत्र के महर्षि अरविंद उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की है. इस स्कूल में चिल्ड्रंस डे के अवसर पर बच्चों को मिठाई बांटी गई थी. इसी दौरान मिठाई खाने से कुछ बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया. जिसके बाद स्कूल में डॉक्टर को बुलाया गया और उन्हें दवाई दिलवा दी गई लेकिन बाद में जब उनकी हालत और गंभीर होने लगी तो स्कूल प्रबंधन ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया. बीमार बच्चों में से दो लड़कियों की हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.

दो बच्चों की हालत गंभीर
स्कूल प्रबंधक के मुताबिक, “स्कूल में चिल्डंस डे था. शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई दी थी जिससे 8-10 बच्चे बीमार हो गए. मैं उस वक्त स्कूल में नहीं थी, जैसे ही ये खबर मुझे लगी तो मैं तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर लाया और बच्चो को दवा दिलाई. इनमें से कुछ बच्चों को तो आराम मिल गया लेकिन दो बच्चों की हालत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले आए.”

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची स्कूल, थाने व दुकान से लिये तीन नमूने

इसके बाद टीम फेफना थाना पहुंची और लड्डू के नमूने लिये। विद्यालय प्रबंधन द्वारा जिस दुकान से लड्डू खरीदकर बच्चों में वितरित किये गये टीम उस मिष्ठान की दुकान पर पहुंची। दुकान का विधिवत निरीक्षण किया और दुकानदार को सुधार नोटिस दिया. साथ ही सोनपापड़ी व छेने की मिठाई के नमूने लिये. श्री मिश्र ने बताया कि टीम द्वारा तीन नमूने लिये गये है. सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

13 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago