बलियाः आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 महिला की मौत, 4 झुलसीं

बारिश की शुरुआत होते ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बलिया में आंधी-पानी के बीच आसमान से आफत बरती। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं चार अन्य झुलस गईं।

इनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के मुताबिक पकड़ी गांव निवासी छह महिलाएं शनिवार दोपहर धान की रोपाई कर रही थीं। अचानक बादल घिरे और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। महिलाएं बारिश से बचने की जुगत में जुटी थीं तभी खेत में तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई।

चपेट में आने से कोशली देवी (45) पत्नी दुखंती, मंशा देवी (50) पत्नी श्रीकांत, चंदा (19), आयना (20) और सविता (18) झुलस हो गईं। आननफानन ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल कोशली देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मंशा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago