बलिया- बंद पड़े हैं सीसीटीवी कैमरे, कैसे होगी शहर की सुरक्षा?

बलिया शहर में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। लेकिन अब अधिकतर जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं जिसके चलते बदमाशों पर पुलिस की पकड़ कमजोर हो रही है। बीते 23 मार्च को चित्तू पांडेय-स्टेशन रोड पर बाइक सवार बदमाश कार के गेट का शीशा तोड़कर करीब साढ़े चार लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। जानकारी के मुताबिक वाराणसी निवासी महेंद्र प्रसाद केसरी पुत्र के साथ तगादा करने आए थे। वे गाड़ी खड़ी कर एक दुकान पर गए। इसी बीच बदमाश रुपये लूट कर फरार हो गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन बदमाश पलभर में ही फरार हो गए। जांच हुई तो स्टेशन के पास लगे कैमरे भी खराब मिले। जिसके चलते बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई। शहर में ऐसी कई छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं, अगर सीसीटीवी कैमरे काम करें तो बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बता दें कि शहर में तीन साल पहले सात लाख से चौराहों व प्रमुख स्थानों पर 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सिविल लाइन व ओक्डेनगंज पुलिस चौकियों में स्क्रीन लगाकर कंट्रोल रूम बनाया गया।

कुछ दिन तो व्यवस्था ठीक चली लेकिन बाद में देखरेख के अभाव में कैमरे बंद होते गए। शहर में चौक, टीडी कालेज चौराहा, विशुनीपुर चौटाहा और रेलवे स्टेशन के सामने •व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। कई जगह कैमरे हटा भी लिए गए हैं। वहीं यातायात प्रभारी विश्वजीत सिंह की मानें तो बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। संबंधित एजेंसी से बातचीत हो रही है। सीओ ट्रैफिक प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, आगे जांच कराई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago