Categories: बलिया

बलिया में खुलने जा रहे हैं तीन मेडिकल कॉलेज, चुनावी वादा या है हकीकत?

उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिया जनपद में तीन मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है। जनपद बलिया में एक आयुर्वेदिक, एक होम्योपैथिक और एक यूनानी मेडिकल कॉलेज शुरू किया जाएगा। गत मंगलवार यानी 21 सितंबर को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने यह जानकारी दी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने यह भी कहा कि बलिया के सिताबदियारा के लाला टोला में एक पशु चिकित्सा संस्थान भी शुरू किया जाएगा। यह वेटनरी मेडिकल कॉलेज लाला टोला स्थित जेपी ट्रस्ट के भवन में शुरू किया जाएगा।मंगलवार  को बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सोनबरसा स्थित अपने संसदीय कार्यालय में मौजूद थे। वीरेंद्र सिंह मस्त ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि “जनपद में तीन मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर मैंने संबंधित लोगों से वार्ता किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मैंने इसके लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी सहमति प्रदान की।” पशु चिकित्सा संस्थान को लेकर उन्होंने बताया कि “जेपी ट्रस्ट के भवन में ही यह संस्थान शुरू किया जाएगा। जो कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध होगा।”

बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि “जेपी ट्रस्ट का अध्यक्ष होने के नाते मैंने ट्रस्ट के भवन में वेटनरी मेडिकल कॉलेज शुरू करने की लिखित सहमति भी दे दी है। इसे लेकर भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विशेष रुचि दिखाई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल महीने से कॉलेज संचालित होने लगेगा। जिससे उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों ही राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के पशुपालकों और छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। प्रदेश में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वीरेंद्र सिंह मस्त भाजपा से ही सांसद है। चुनाव को लेकर भाजपा और उसके नेता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में चुनाव के ठीक पहले आम जनता के सामने अपना काम दिखाने की कवायद तेज हो चुकी है। मंगलवार को ही वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी तरह से लग जाएं। देखने वाली बात होगी कि तीन मेडिकल कॉलेज और एक पशु चिकित्सा संस्थान बलिया के लोगों के सामने जमीन पर कब तक उतरता है।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago