Categories: बलिया

कहीं बलिया के इन दो सौ लोगों में आप भी तो नहीं? हो जाइए सावधान

बलिया प्रशासन ने जिले के दो सौ से ज्यादा लोगों की सूची तैयार की है। इन दो सौ से ज्यादा लोगों पर बहुत जल्द सख्त कार्रवाई होने वाली है। इस सूची में उन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त लेने के बाद अब तक घर नहीं बनवाया है। ऐसे लोगों पर बहुत जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त मिलने के बावजूद आवास निर्माण नहीं करवाने वालों पर न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया जाएगा बल्कि इनसे वसूली भी की जाएगी। इस लिस्ट में शुमार सभी लोगों को प्रशासन की ओर से एक नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

बता दें कि इस तरह की शिकायतें लम्बे समय से मिल रही थी कि प्रधानमंत्री आवास के कई लाभार्थी आवास निर्माण नहीं करा रहे हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण के सहायक परियोजना अधिकारी अमर देव सिंह चौहान ने बताया कि “कुछ समय से शिकायत आ रही थी कि कुछ लोगों ने पीएम आवास योजना के रुपए ले लिए लेकिन निर्माण अब तक नहीं कराया है। जब हमने इस संबंध में जांच कराया तो शिकायतें सही मिलीं। ऐसे दो सौ से अधिक लोग हैं जिन्होंने यह काम किया है।”

अमर देव सिंह चौहान ने कहा है कि “ऐसे 200 से अधिक लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। हो सकता है कि इस सूची में लोगों की संख्या अभी बढ़ भी जाए। क्योंकि लगातार सभी लाभार्थियों की जांच हो रही है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसा न हो सके। किसी को भी आवास के लिए आवंटित सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही जो लोग इस योजना के पात्र हैं उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। फिलहाल जिन लाभार्थियों ने आवास के लिए पैसा लेकर भी निर्माण कार्य नहीं कराया है उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला नगरीय विकास अभिकरण के सहायक परियोजना अधिकारी के अनुसार यदि आवास न बनवाने का कारण ठोस न रहा तो ऐसे लोगों पर मुकदमा किया जाएगा। साथ ही पैसे की रिकवरी भी की जाएगी। देखना होगा कि जिले के कौन-कौन से लोग इस कार्रवाई की जद में आते हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago