Categories: बलिया

बलिया के हर थाने पर स्थापित होगी साइबर हेल्प डेस्क, इस नंबर पर कॉल करने पर तुरंत होगी कार्यवाही

बलिया। अपराधों की दुनिया में साइबर क्राइम अपनी पकड़ मज़बूत करता जा रहा है। आए दिन लोग साइबर अपराध का शिकार बन रहे हैं इससे निप्टनर के लिए अब जिले की पुलिस एक्टिव हो गई है। अब जनपद के प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। डीजीपी मुकुल गोयल ने इसके लिए एसपी को निर्देशित किया है। साइबर अपराधों से निपटने के लिए इस डेस्क पर प्रशिक्षित दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि प्रत्येक थानों में साइबर हेल्प डेस्क रहेगी और इसे संचालित करने के लिए पुलिसकर्मियों को साइबर सेल के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे पीड़ितों को भटकना न पड़े और थाने में ही समस्या का निराकरण हो जाये।यहां कर सकते हैं साइबर क्राइम की शिकायत-

साइबर क्राइम से पीड़ित तत्काल 155260 हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे के अंदर सूचना दे। इसका संचालन डायल  112 की तरह हो रहा है। सूचना देते ही दिल्ली से लेकर लखनऊ और बलिया तक पूरी टीम सक्रिय हो जाएगी। इसके अलावा वेबसाइट https://www.cybercrime.gov.in पर भी आनलाइन शिकायत कर सकते हैं। एसपी का कहना है कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रुपए मांगने की घटना रोज हो रही हैं। इसके अलावा आधार कार्ड से पैसे निकालने का चलन भी बढ़ा है। इसलिए सभी से सतर्क रहने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर भी जागरुकता फैलाई जा रही है।

बता दें कि बलिया में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर क्राइम से संबंधित मामलों का निस्तारण करने के लिए साइबर सेल की स्थापना 2013 में की गई थी। इसके अलावा जनपद के किसी भी थाने में साइबर से स्थापित नहीं था। लेकिन अब सभी थानों पर साइबर हेल्प डेस्क स्थापित होगी जिससे पुलिस लाइन समेत कुल 23 स्थानों पर लोगों को सुविधा मिलने लगेगी।

चलिए जानते हैं कि आखिर साइबर क्राइम क्या है, और इससे बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

साइबर क्राइम के अंदर सोशल मीडिया के जरिए बिना इजाजत के अश्लील फोटो व मैसेज भेजना, दूसरे के खाते से ऑनलाइन शॉपिंग करना, पासवर्ड चुराकर पैसा निकालना या दूसरे खाते में स्थानांतरण करना और फर्जी आईडी बनाकर आपके मित्र व शुभचितंकों से रुपया ऐठना शामिल है। इससे बचने के लिए साइबर क्राइम की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 155260/112 दें। खाते में केवाईसी अपडेट कराने के लिए बैंकों द्वारा कभी भी किसी से व्यक्तिगत जानकारी जैसे-ओटीपी, सीवीवी, पिन नंबर नहीं मांगी जाती है।इससे इसे बिल्कुल साझा न करें। किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपी आईआईडी पासवर्ड न डालें।

वॉलेट अपडेट और केवाईसी नजदीकी आथराइज्ड सेंटर पर जाकर ही कराएं। किसी के कहने से कोई भी एप डाउनलोड न करें। किसी भी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नंबर आधिकारिक वेबसाइट से की प्राप्त करें। अज्ञात व्यक्ति व अज्ञात मोबाइल नंबर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें। वेबसाइट या फंड की आधिकारिक वेबसाइट से ही वित्तीय लेनदेन करें।अपने सोशल अकाउंट व बैंक खातों का पासवर्ड स्ट्रांग बनाएं।एटीएम मशीन में पैसा निकालते वक्त सावधानी बरतें। किसी अनजान व्यक्ति को एटीएम कार्ड या 16 डिजिट का नंबर व पासवर्ड न दें। फेसबुक या व्हाट्सएप पर जिसे नहीं जानते हैं उन्हें ऐड न करें, अगर भूल से एड कर लिया तो पर्सनल या पारिवारिक फोटो या मैसेज साझा न करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago