Categories: बलिया

बलिया में मना आजादी का जश्न, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

बलिया में 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मना। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पहले आवास और फिर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।

इस दौरान डीएम ने अमर शहीदों को नमन किया व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उनके आश्रितों को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। डीएम ने आजादी में बलिया के योगदान को याद करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई बलिया अग्रणी भूमिका में रहा है। यहां से सम्मानित सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि आज हम सब आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज हर घर पर तिरंगा का खूबसूरती नजारा दिख रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से आवाह्न किया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद इस तिरंगे को घर से उतार कर दिल में बसा लेना है। उन्होंने आव्हान किया कि जब हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएं तो उस समय बलिया को विकसित जनपद के रूप में देखा जाए, ऐसा कार्य करने की प्रेरणा लें।

जो जिस क्षेत्र में है, उस क्षेत्र में बेहतर जनपद के युवाओं को बेहतर नागरिक बनने, बड़ा सोचने, बड़ा सपना देखने को प्रेरित किया जाए। अगर खेती ही करें तो वह उन्नति खेती कैसे करें, इसके लिए जागरूक करें। देशप्रेम की भावना के साथ ऐसा कार्य करें, जिससे देश उन्नति के पथ पर अग्रसर हो।

वहीं सेनानी रामविचार पांडे ने आजादी की लड़ाई के उन दिनों का सजीव वर्णन किया। कलेक्ट्रेट कर्मी पतिराम ने देशभक्ति गीत गाकर सबके रोंगटे खड़े कर दिए। गोष्ठी में एडीएम राजेश सिंह, साहित्यकर शिवकुमार कौशिकेय ने भी अपने संबोधन में आजादी के महत्व से सम्बंधित बातों को साझा किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago