बहादुरी की मिसाल बने बलिया के जांबाज, शौर्य चक्र और राष्ट्रपति वीरता पदक से हुए सम्मानित

आज भारत की आजादी को 75 साल पूर्ण हो गए हैं। देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, साथ ही आजादी की इस जीत में हर पल अपना योगदान देने वाले जवानों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलिया के दो वीरों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है।

बलिया के चिलकहर ब्लॉक के हजौली के निवासी राघवेंद्र सिंह को उनके अदम्य साहस के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। सौहांव के अंतर्गत पिपरा कलां गांव के रहने वाले राहुल सिंह पुत्र स्वर्गीय डॉक्टर भगवान सिंह को उनके शौर्य के लिए राष्ट्रीय वीरता पदक से अलंकृत किया गया है।

बलिया के दोनों वीरों की इस उपलब्धि पर जनपद में जश्न का माहौल है। राघवेंद्र सिंह ने वीरता दिखाते हुए जम्मू कश्मीर में दो आतंकवादियों को मार गिराया वहीं राहुल सिंह ने भारतीय वायुसेना में सी-17 एवं ग्लोब मास्टर की कई सफल उड़ान की। खतरे एवं संकट की घड़ी में काबुल अफगानिस्तान से भारतीय लोगों को सुरक्षित जमीन पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

देश की रक्षा में दोनों के अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी राहलु सिंह के परिवार के संजय कुमार सिंह पुत्र दरोगा सिंह भारतीय पुलिस सेवा 2012 वर्तमान पुलिस अधीक्षक भोजपुर (आरा) को भी वर्ष 2005 एवं 2008 में राज्यस्तरीय वीरता पुरस्कार, 2015 में राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार एवं 2018 में राष्ट्रपति द्वारा प्रदत सराहनीय पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Photo and Content Copyright @Balliakhabar

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago