बलिया में पिछले कई दिनों से शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती हो रही थी। जिससे आम जन परेशान थे। लेकिन अब जनपदवासियों को परेशानी नहीं होगी। क्योंकि खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है, जो बलिया आ चुका है, ऐसे में अब बिजली कटौती नहीं होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से ट्रांसफार्मर आज बलिया को प्राप्त हुआ, अब तक तकनीकी ख़राबी के चलते बिजली कटौती की जो परेशानी बलिया में हो रही थी वो अब नहीं होगी। बता दें कि कुछ दिन पहले ट्रांसमिशन सबस्टेशन का 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।
जिसके काराण रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति की जा रही है। इससे शहरी क्षेत्र में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 8-10 घंटे की बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। अब नया ट्रांसफार्मर आने के बाद बलिया के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों बिजली कटौती से निजात मिलेगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…