कंप’नियों को ख़’त्म करना है स्टॉक, इसलिए गा’ड़ियों की की’मत घ’टाकर एक’दम कर दी स’स्ती

फेस्टिव सीजन के मद्देनज़र देश की बड़ी बाइक निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी गाड़ियों की कीमत में काफी कटौती कर दी है. इसके अलावा बाइक खरीदने पर वारंटी से लेकर पांच फ्री सर्विस का भी ऑफर दिया जा रहा है. आठ अक्टूबर तक चलने वाले इस ऑफर में पल्सर और प्लेटिना से लेकर डोमिनार और एविंजर जैसी गाड़ियों के सभी मॉडल उपलब्ध हैं. इन गाड़ियों पर कंपनी की तरफ से काफी छूट भी दी जा रही है. मसलन, डोमिनार पर करीब सात हज़ार का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी पल्सर पर 42 सौ का डिस्काउंट दिया जा रहा है. पल्सर 220 सीसी पर पांच हज़ार रूपये की छूट दी जा रही है.


दरअसल कहा यह भी जा रहा है कि हाल ही में सरकार की तरफ से कंपनियों को कॉरपोरेट टैक्स में छूट दी है जिसके बाद कंपनियों ने अपने उत्पाद की कीमत में यह कटौती की है. वहीँ यह भी दावा किया जा रहा है कि कंपनियों ने बीएस-4 के स्टॉक को ख़त्म करने के लिए यह ऑफर निकाला है. दरअसल अगले साल 31 मार्च से बीएस-6 इमीशन नॉर्म्स लागू होने वाला है. ऐसे में कम्पनियां अपने पुराने स्टॉक बीएस-4 को ख़त्म करना चाहती हैं.


ऐसे में बजाज के बाद होंडा जैसी कम्पनियाँ भी इस तरफ का ऑफर का ऐलान जल्द ही कर सकती हैं. वहीँ पियागो ने भी वेस्पा और अप्रेलिया पर करीब दस हज़ार रूपये तक की कीमत में गिरावट करने का ऐलान किया है. इसके अलावा कम्पनियाँ सर्विसिंग से लेकर बीमा तक भी कई शानदार ऑफ़र दे रहे हैं. कार निर्माता कंपनी ने भी कुछ दिनों पहले अपनी गाड़ियों की कीमत में कटौती का ऐलान किया है. बहरहाल अब यह छूट क्यों दी जा रही है, इस पर पुख्ता तौर पर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन इससे जनता को ज़रूर फायदा मिलने वाला है

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago