बलिया में चोरी की बाइक पर घूम रहा था फर्जी सिपाही, हुआ गिरफ्तार

रसड़ा डेस्क: बलिया पुलिस (Ballia police) ने चोरी की बाइक पर फर्जी सिपाही (Fake Police Constable) बनकर निकले एक शख्स को पकड़ा है।  फर्जी सिपाही बन कर घूम रहे इस शख्त को फर्जी बाइक(Bike) के साथ रसड़ा (Rasra) इलाके में पकड़ा है।  खबर के मुताबिक रसड़ा कोतवाली (Police Kotwali) इलाके में बीती शुक्रवार (Friday) की रात एसआई धर्मेन्द्र कुमार (Dharmendar Kumar ) सिंह दल-बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे, जहां से इस फर्जी सिपाही को दबोचा गया है।

एसआई धर्मेंद्र सिंह ने  मीडिया को बताया कि पुलिस की वर्दी पहने हुए फर्जी सिपाही ने रोके जाने पर अपनी धौंस जमानी शुरू कर दी। आरोपी की नेमप्लेट पर राजबीर यादव (Rajbir Yadav) लिखा था। उससे नाम-पता पूछा गया तो पहले उसने अपना नाम राजबीर यादव निवासी जिला गाजियाबाद (Ghaziabad) बताया। बाइक का नम्बर R-15 के बारे में पूछा गया तो पहले धौंस जमाते हुए इधर-उधर की बाते करने लगा।

उन्होंने कहा कि आरोपी से जब कड़ाई के साथ पूछताछ हुई तो उसने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। बाद में उसने अपना नाम रमित पाल सिंह (Ramit Pal Singh) बताया। उसने यह भी कबूल किया कि मैं सिपाही भी नहीं हूं, मैंने एक मोटरसाइकल गाजियाबाद पुलिस लाइन (Police Line) से चोरी की थी, जिसपर एक बैग भी था। उसी में यह वर्दी ( Uniform ) रखी हुई थी, इसी वर्दी को मैं पिछले दो सालों से पहन रहा हूं।

उसने बताया कि जो बाइक उसके पास मिली उसे उसने बदायूं से इसी वर्दी को पहनकर ट्रायल लेने के बहाने एक व्यक्ति से ली और फिर भाग निकला। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने थाना रसड़ा पर आईपीसी 411, 413, 419, 420, 483, 171 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago