नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने 11 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. बसपा के उम्मीदवारों की पहली सूची है. ये सूची उत्तर प्रदेश के पश्चिम इलाके की 11 सीटों की है. बसपा सपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव में उतर रही है.
इन्हें मिला टिकट
1. पश्चिमी यूपी की सहारनपुर सीट से हाजी फजलुर्रहमान
2. बिजनौर से मलूक नागर
3. नगीना (एससी सीट) गिरीश चंद्र
4. अमरोहा से दानिश अली
5. मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब
6. गौतमबुद्ध नगर से सतबीर नागर
7. बुलंदशहर (एससी सीट) योगेश वर्मा
8. अलीगढ़ से अजीत बालियान
9. आगरा ( एससी सीट) से मनोज कुमार सोनी,
10. फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह
11. आंवला से रुचि वीरा को टिकट मिला है.
यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा कुल 37 व सपा 36 सीटों चुनाव लड़ रही है. जबकि रालोद के लिए तीन व कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ हुई हैं. सपा गठबंधन के तहत कई सूची जारी कर चुकी है.
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…