यूपी के योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का कितना भी दावा क्यों न कर ले जमीनी हकीकत कुछ और है साथ ही अपराधियों के हौसले भी बुलंद है। होली के रात बलिया के रसड़ा में एक स्थानीय बीजेपी नेता को बदमाशों ने गोली मार दी।
जिसके बाद बदमाश गोली मारने के बाद उनकी दुकान की चाभियां भी छीन कर भाग निकले । भाजपा नेता को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया।
बता दें की बीजेपी नेता व व्यापारी सकेत सिंह (गोल्डेन सिंह) की रसड़ा क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप की दुकान है। होली के दिन दुकान बंद कर रात में घर जाते समय अपराधियों ने रास्ते में ही गोली मारकर चाभियां छीन लीं। सकेत सिंह वहीं घायल होकर गिर पड़ा।
किसी तरह लोगों घटना का पता चलने पर साकेत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हौसला बुलंद अपराधियों ने साकेत से छीनी हुई उसी चाभी से दुकान खोलकर चोरी भी की। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि पुलिस ने घायल की चाभियां चोरी होने की ओर ध्यान नहीं दिया, अगर दिया होता तो चोर पकड़े जा सकते थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…